Create your Account
CG News : बैलगाड़ी में निकली बारात, दूल्हे ने परंपरा और सादगी से दिया समाज को नया संदेश
- Rohit banchhor
- 28 Apr, 2026
जहां एक ओर शादियां आजकल लग्ज़री कारों और भव्य खर्च का प्रतीक बनती जा रही हैं
CG News : गरियाबंद। जहां एक ओर शादियां आजकल लग्ज़री कारों और भव्य खर्च का प्रतीक बनती जा रही हैं, वहीं गरियाबंद के एक युवक ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए परंपरा का रास्ता चुना। बैलगाड़ी में निकली इस अनोखी बारात ने न सिर्फ लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि संस्कृति और सादगी का मजबूत संदेश भी दिया।
कपसीडीह से मुड़तराई तक निकली यह बारात पूरी तरह पारंपरिक रंग में रंगी नजर आई। सजी-धजी बैलगाड़ियों में दूल्हा और बाराती रवाना हुए तो रास्तेभर ग्रामीण इस दृश्य को देखने उमड़ पड़े। बुजुर्गों के चेहरे पर पुरानी यादें ताजा हो गईं, जबकि युवाओं के लिए यह नजारा एक नई सीख बन गया।
दूल्हा पवन ध्रुव, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन और किसान हैं, ने अपनी इस पहल के जरिए समाज को यह संदेश दिया कि आधुनिकता के साथ-साथ अपनी जड़ों से जुड़े रहना भी उतना ही जरूरी है। उनका मानना है कि शादी केवल दिखावे का मंच नहीं, बल्कि एक सकारात्मक सोच और उदाहरण पेश करने का अवसर भी है।
इस अनोखी बारात को सफल बनाने में परिवार और गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में पारंपरिक गीत-संगीत और उत्साह का माहौल बना रहा, जिसने इस शादी को यादगार बना दिया। बैलगाड़ी में निकली यह बारात आज के दौर में सादगी, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : आंधी-बारिश बनी आफत, सिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 9 साल की बच्ची की मौत
- 2. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 3. Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
- 4. Delhi : AI स्मार्ट टॉयलेट से STEM लैब तक, दिल्ली के सरकारी स्कूलों को मिली हाईटेक सौगात; CM रेखा गुप्ता ने शुरू की ‘सक्षम’ योजना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

