Create your Account
CG News : मां की एक झपकी बनी जिंदगी भर का दर्द, नदी किनारे मिला 2 वर्षीय मासूम का शव
- Rohit banchhor
- 10 Jul, 2026
गुरुवार से लापता था मासूम केशव, डेंगूनाला पुल के नीचे मिला शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
CG News : कोरबा। जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बालको थाना क्षेत्र के डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो वर्षीय मासूम का शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया। मृतक की पहचान रामपुर बस्ती निवासी केशव के रूप में हुई, जो गुरुवार से लापता था।
जानकारी के अनुसार, केशव अपने माता-पिता के साथ मजदूरी के सिलसिले में लालघाट गया था। काम पर जाने के दौरान परिवार डेंगूनाला के पास एक पेड़ के नीचे कुछ देर के लिए रुका। पिता आगे बढ़ गए, जबकि मां बच्चे को दूध पिलाते-पिलाते वहीं बैठी रही। इसी दौरान उसकी आंख लग गई। जब वह जागी तो केशव वहां नहीं था। बेटे के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पूरी रात खोजबीन के बावजूद सफलता नहीं मिली।
शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे एक बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान केशव के रूप में की। बेटे का शव देखते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मां के सो जाने के दौरान मासूम खेलते-खेलते नाले की ओर चला गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Microsoft में 4,800 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, फिर भी कर्मचारियों को 9 महीने तक सैलरी देगी कंपनी
- 2. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 3. Sunday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की विशेष कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल
- 4. IND A vs SL A: भारत ए ने श्रीलंका ए को अनौपचारिक टेस्ट में 10 विकेट से हराया, गुरनूर बरार ने लिए 10 विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

