Create your Account
CG Crime : नाबालिग बेटी से बातचीत का विरोध पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 10 Jul, 2026
बालोद में आधी रात घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, बेटी के बयान से हत्या की साजिश का खुलासा
CG Crime : बालोद। जिले में एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी की सुरक्षा की चिंता करना जानलेवा साबित हुआ। बेटी से संपर्क रखने का विरोध करने पर युवक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर पिता पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला देवरी थाना क्षेत्र के सम्बलपुर (नाहन्दा) गांव का है।
पुलिस के अनुसार, मृतक गौकरण साहू देर रात अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान 6 आरोपी घर में घुस आए। चार आरोपियों ने बांस के डंडों और लकड़ी के राफ्टर से उनके सिर, पीठ और कमर पर ताबड़तोड़ हमला किया, जबकि दो आरोपी बाहर निगरानी करते रहे।
हमले के दौरान पिता की चीख सुनकर पास में सो रही उनकी 13 वर्षीय बेटी जाग गई। बेटी के जागने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल गौकरण साहू को पहले देवरी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की नाबालिग बेटी से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि उसकी खपराभाटा निवासी भानुप्रताप जैन 18 वर्ष से बातचीत होती थी। पिता इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे और युवक को बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी। इसी रंजिश में भानुप्रताप ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : नितिन नवीन ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन-पूजन, एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक निकला रोड शो, पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक
- 2. CG News : वनवासियों के खातों में पहुँची खुशियों की सौगात, 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
- 3. Nothing Phone 4b लॉन्च : 6000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा और AI फीचर्स के साथ आया नया स्मार्टफोन, जानें कीमत
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

