Create your Account
WB: टीएमसी को बड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद ने थामा भाजपा का दामन
WB: कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने तीनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा ने किया स्वागत
भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी नेताओं ने तीनों का स्वागत किया। इस मौके पर समिक भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की नीतियों से प्रभावित होकर इन नेताओं ने भाजपा का साथ चुना है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास को गति देने के लिए केंद्र और राज्य के बीच बेहतर सहयोग जरूरी है।
टीएमसी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका
तीनों पूर्व सांसदों के भाजपा में जाने को टीएमसी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह बदलाव पश्चिम बंगाल की राजनीति पर असर डाल सकता है। हालांकि, इस मामले पर टीएमसी की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : स्वामित्व योजना में उपकर माफ; हर जिले में बनेंगे IT भवन, छात्रों को ई-स्कूटी के लिए 495 करोड़ की मंजूरी
- 2. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 3. Axar Patel : T20 क्रिकेट में अक्षर पटेल ने बनाया नया रिकॉर्ड, 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
- 4. Angelina Jolie: पति ब्रैड पिट से तलाक के बाद छलका एंजेलिना जोली का दर्द, बोली- 10 साल से किसी को नहीं किया डेट...
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

