Sonam Raghuvanshi : सोनम रघुवंशी को 11 महीने बाद मिली जमानत, पति की हत्या का है आरोप
Sonam Raghuvanshi : भोपाल। मध्य प्रदेश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। इस मामले की मुख्य आरोपित, मृतक राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को आखिरकार 11 महीने बाद जमानत मिल गई है। सोनम पर अपने ही पति की हत्या में शामिल होने का गंभीर आरोप था, जिसके चलते वह लंबे समय से न्यायिक हिरासत में थी।
Sonam Raghuvanshi : जमानत के बाद जल्द हो सकती है रिहाई
सोनम को जमानत मिलने की पुष्टि मृतक राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विपिन ने बताया कि सोनम को कल जमानत मिल गई थी और यह संभावना है कि आज उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाएगा। इस बारे में डीएसपी दास ने भी पुष्टि की है। सोनम रघुवंशी ने पहले तीन बार कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन हर बार अदालत ने उसे खारिज कर दिया था।
Sonam Raghuvanshi : हनीमून के दौरान पति की हत्या
राजा रघुवंशी की हत्या पिछले साल मई में मेघालय के सोहरा में हुई थी। राजा और सोनम 21 मई को शिलांग गए थे और बाद में सोहरा के लिए रवाना हुए थे। 26 मई को दोनों के लापता होने की खबर आई, जिसके बाद पुलिस और अन्य टीमों ने एक बड़े तलाशी अभियान की शुरुआत की। कई दिनों तक तलाश के बाद, 2 जून को राजा का शव सोहरा में फेमस वेई सावदोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से मिला।
Sonam Raghuvanshi : पुलिस की जांच में खुलासा
जांच के दौरान यह पता चला कि सोनम का राज कुशवाहा नाम के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। आरोप है कि सोनम और राज कुशवाहा ने मिलकर तीन भाड़े के हमलावरों के साथ राजा की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि सोनम की मौजूदगी में ही तीनों ने राजा की हत्या को अंजाम दिया।
Sonam Raghuvanshi : पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी
जांच में तेजी दिखाते हुए पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर सोनम, राज कुशवाहा, और उनके दोस्तों विशाल सिंह चौहान, आकाश सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इन पांचों आरोपियों पर हत्या की साजिश रचने और हत्या को अंजाम देने के आरोप लगे हैं।

