Create your Account
CG Board Paper Leak : 12वीं पेपर लीक कांड, फरार आरोपी का पता बताने वाले को मिलेगा इनाम
CG Board Paper Leak : रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं कक्षा के हिंदी पेपर लीक मामले में फरार आरोपी की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अब इनाम की घोषणा करते हुए आम जनता से सहयोग मांगा है।
सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नरेट ऑफ पुलिस उमेश गुप्ता ने फरार आरोपी वेणु जंघेल पर 5,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। जो भी व्यक्ति आरोपी के ठिकाने की पुख्ता जानकारी देगा या उसकी गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे यह पुरस्कार दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी 14 मार्च से फरार है और लगातार पुलिस से बचता फिर रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी बेहद जरूरी है, क्योंकि उसका खुलेआम घूमना समाज के लिए खतरा बन सकता है।
गौरतलब है कि 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा पहले 14 मार्च को आयोजित हुई थी, लेकिन पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद 23 मार्च को इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोबारा 10 अप्रैल को परीक्षा आयोजित कराई गई।
फिलहाल पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आम लोगों से अपील कर रही है कि यदि आरोपी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि मामले में जल्द कार्रवाई हो सके।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद, जानें आज का हाल
- 2. MS Dhoni Birthday: 45 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी, क्यों आज भी करोड़ों दिलों पर राज करते हैं ‘कैप्टन कूल’, जानिए पूरा सफर
- 3. MP News : कालापीपल को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, 30.86 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ; बोले- किसानों और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध
- 4. CG News : हैवान बना पति, पत्नी को बुलेट बाइक से कई बार कुचलने की कोशिश, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

