Breaking News
Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन और जीजा की मौत
- Rohit banchhor
- 28 Apr, 2026
हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
UP Accident : मैनपुरी। तेज रफ्तार ने एक ही झटके में तीन जिंदगियां छीन लीं। थाना कोतवाली क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन और उनके जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र सिंह अपनी पत्नी बेबी और साले संजय सिंह के साथ बाइक से एक अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर भयावह मंजर था, जिसे देख लोग सहम उठे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अंधविश्वास बना जानलेवा, जादू-टोना के शक में युवक की हत्या, दो भाई गिरफ्तार
- 2. RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, रियान शतक के चुके; स्टार्क ने झटके तीन विकेट
- 3. Raja Shivaji Box Office : ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की शानदार कमाई
- 4. Saturday Horoscope: शनिवार के दिन किन राशियों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

