Breaking News
Create your Account
UP News : लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिले शव
UP News : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित दुर्गापुरम कॉलोनी में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक-युवती के शव बंद कमरे में मिले। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले अपनी पार्टनर की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतकों की पहचान अलीगढ़ निवासी 28 वर्षीय राधिका और छाता निवासी 30 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। राधिका एक रेडीमेड गारमेंट दुकान में काम करती थी, जबकि सुभाष बी.फार्मा करने के बाद फिलहाल बेरोजगार था। दोनों पिछले करीब दो वर्षों से साथ रह रहे थे। पड़ोसियों के मुताबिक, शुक्रवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी।
माना जा रहा है कि इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब राधिका की बहन ने फोन किया और कॉल रिसीव न होने पर पड़ोसियों को जानकारी दी। खिड़की से झांकने पर अंदर का दृश्य देख लोग सन्न रह गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जांच में यह भी सामने आया है कि 28 अप्रैल को राधिका ने जैंत थाने में सुभाष के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे वह नाराज था। पुलिस इसे घटना की एक अहम वजह मानकर जांच कर रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : मजदूर दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान : 15 लाख श्रमिकों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड, डोरमेट्री और सस्ती कैंटीन की सुविधा
- 2. Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे पर कार्रवाई, लापरवाहों पर गिरी गाज; उच्च स्तरीय जांच के आदेश
- 3. Online Betting : सटोरिए बाबू खेमानी के कज़िन समेत 2 और गिरफ्तार, सिम-बैंक खातों का बड़ा खुलासा
- 4. NDMA Emergency Alert Trial: ठीक 11 बज के 45 मिनट पर देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजने लगे सायरन,दुश्मन ने कर दिया हमला, जो जहां था वहीं ठहर गया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

