Create your Account
Online Betting : सटोरिए बाबू खेमानी के कज़िन समेत 2 और गिरफ्तार, सिम-बैंक खातों का बड़ा खुलासा
Online Betting : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। चर्चित सटोरिया बाबू खेमानी के नेटवर्क पर पुलिस ने एक और बड़ा वार करते हुए उसके करीबी रिश्तेदार संदीप असरानी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी महासमुंद से की गई है, जहां से दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप असरानी, जो बाबू खेमानी का कज़िन (बुआ का बेटा) है, लंबे समय से इस अवैध सट्टा नेटवर्क को तकनीकी और वित्तीय मदद पहुंचा रहा था। वह गिरोह को सिम कार्ड, बैंक खाते और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराता था। हैरानी की बात यह है कि बाबू खेमानी से जब्त कई सिम कार्ड भी संदीप के नाम पर रजिस्टर्ड पाए गए हैं।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने टाटीबंध स्थित बाबू खेमानी के ठिकाने पर दबिश दी थी। वहां से मिले डिजिटल और दस्तावेजी सबूतों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। जांच एजेंसियों को शक है कि फर्जी दस्तावेजों और रिश्तेदारों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों का लेन-देन किया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे सट्टा रैकेट का बड़ा खुलासा किया जाएगा और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है।
Related Posts
More News:
- 1. JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा
- 2. Vishnudeo Sai Cabinet Decision: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य, साय कैबिनेट के 11 बड़े निर्णय
- 3. Mahakaal Darshan: काल भैरव अष्टमी पर करें बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन, देखें लाइव
- 4. UP News : चित्रकूट को बड़ी सौगात : जल्द शुरू होगी लखनऊ-दिल्ली हवाई सेवा, 951 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

