ICMAI CMA Foundation Result 2026: ICMAI ने जारी किया CMA फाउंडेशन जून 2026 का रिजल्ट, ऐसे देखें अपना परिणाम
ICMAI CMA Foundation Result 2026: नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA फाउंडेशन जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन या आइडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज करके रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख सकते हैं। संस्थान ने उम्मीदवारों के अंक भी जारी कर दिए हैं।
14 जून को हुई थी परीक्षा
CMA फाउंडेशन परीक्षा 14 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जो कुल 100 अंकों के थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए गए, जबकि गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी। परीक्षा में सफल छात्र अब CMA पाठ्यक्रम के अगले स्तर की तैयारी कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में इन छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन
इस बार मेरिट लिस्ट में चेन्नई के विग्नेश एस ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर गुंटूर के टिप्पुलुरी जगन मोहन रेड्डी और तीसरे स्थान पर आगरा की गौरांगी शुक्ला रहीं। टॉप-10 सूची में दक्षिण भारत के छात्रों का दबदबा देखने को मिला।
पास होने के लिए जरूरी अंक
परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और सभी विषयों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। दोनों शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवार ही सफल माने जाएंगे। जो छात्र सफल नहीं हो पाए हैं, वे अगले परीक्षा सत्र में फिर से परीक्षा दे सकते हैं।

