Create your Account
IPL Match : रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को होंगे महा मुकाबला, 3 मई से टिकट बुकिंग शुरू
IPL Match : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर क्रिकेट के रंग में रंगने जा रही है। 10 और 13 मई को यहां Indian Premier League के दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिनके लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू हो रही है। खास बात यह है कि टिकट केवल Royal Challengers Bengaluru की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे, इसलिए फैंस को फर्जी वेबसाइटों से बचने की सलाह दी गई है।
पहला मुकाबला 10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा, जबकि 13 मई को Royal Challengers Bengaluru का सामना Kolkata Knight Riders से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे और दर्शकों को रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे।
तैयारियों के तहत आरसीबी टीम 8 मई को रायपुर पहुंचने वाली है और करीब 6 दिन तक शहर में रुककर अभ्यास करेगी। वहीं Mumbai Indians की टीम भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंच सकती है। शहर में इन मैचों को लेकर उत्साह चरम पर है और स्टेडियम में जबरदस्त भीड़ उमड़ने की संभावना है।
Related Posts
More News:
- 1. JPSC: झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा
- 2. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
- 3. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 4. ISRO हेडक्वार्टर को बम से उड़ाने की धमकी, उत्तर प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

