Create your Account
CG Breaking : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED ब्लास्ट, DRG इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, एक घायल
CG Breaking : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक IED ब्लास्ट में सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान हुआ है। डीआरजी (District Reserve Guard) के इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी समेत तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। घटना की पुष्टि बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पट्टिलिंगम ने की है।
जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में डीआरजी की टीम सर्चिंग और डी-माइनिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया एक IED मिला, जिसे बाहर निकालकर निष्क्रिय करने की प्रक्रिया चल रही थी। तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में चार जवान आ गए।
इस हादसे में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले ने मौके पर ही वीरगति प्राप्त की। वहीं कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
आईजी के अनुसार, हाल के महीनों में सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर सैकड़ों IED बरामद कर निष्क्रिय किए हैं। बावजूद इसके, इस तरह की आकस्मिक घटनाएं ऑपरेशन के दौरान बड़ा खतरा बनी रहती हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP Cabinet : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले : स्वामित्व योजना में उपकर माफ; हर जिले में बनेंगे IT भवन, छात्रों को ई-स्कूटी के लिए 495 करोड़ की मंजूरी
- 2. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
- 3. CG News : जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी, मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े
- 4. ICAI ने जारी किया CA फाउंडेशन मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे देखें अपना परिणाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

