Breaking News
:

UP News : मजदूर दिवस पर CM योगी का बड़ा ऐलान : 15 लाख श्रमिकों को मिलेगा आयुष्मान कार्ड, डोरमेट्री और सस्ती कैंटीन की सुविधा

UP News

UP News : लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रमिक कल्याण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 15 लाख से अधिक श्रमिक परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही श्रमिकों के ठहरने के लिए डोरमेट्री और सस्ती कैंटीन की व्यवस्था की जाएगी, जहां उन्हें किफायती भोजन, स्नानघर, मनोरंजन और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



UP News : आयुष्मान कार्ड से 80 लाख लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 12 लाख 26 हजार श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। शेष 15 लाख 83 हजार निर्माण श्रमिकों को भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे करीब 80 लाख लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा।


UP News : श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय स्थापित किए गए हैं, जहां श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है। प्रत्येक विद्यालय में एक हजार विद्यार्थियों की क्षमता है और यहां केंद्रीय, नवोदय तथा सैनिक विद्यालय स्तर के शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।


UP News : फैक्ट्री मालिकों-ठेकेदारों को सख्त चेतावनी

मुख्यमंत्री ने फैक्ट्री मालिकों और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि श्रमिकों से काम लेकर भुगतान में टालमटोल या कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि श्रमिक ने काम किया है तो उसे पूरा दाम मिलना चाहिए। हाल ही में नोएडा में हुए श्रमिक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक अशांति किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


UP News : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 4 करोड़ घर उपलब्ध

कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में लगभग 4 करोड़ घर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश में 65 लाख शामिल हैं। राज्य में 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि संकट के समय वे अनुपस्थित रहते हैं, जबकि डबल इंजन सरकार ने प्रवासी श्रमिकों की मदद की।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us