Breaking News
:

Farooq Abdullah: फारूक अब्दुल्ला की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- बस बहुत हुआ, जम्मू-कश्मीर में हिंसा खत्म करे

Farooq Abdullah

Farooq Abdullah: नई दिल्ली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में जारी हिंसा को खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति की दिशा में कदम बढ़ाए। उनका मानना है कि जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग न मानने की सोच ही क्षेत्र में अस्थिरता को बढ़ावा देती है।


Farooq Abdullah: एक साक्षात्कार में अब्दुल्ला ने दोनों देशों के बीच संवाद और शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना में 26 लोगों की जान गई, जिससे आपसी भाईचारे और विश्वास को गहरा आघात पहुंचा है।


Farooq Abdullah: हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया, जो पाकिस्तान के लिए एक स्पष्ट संदेश था कि वे आतंकवाद को स्वीकार नहीं करते। अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान भविष्य में आतंकवाद का समर्थन नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बहाल करने में सहयोग देगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज कश्मीर के युवाओं के सामने सबसे बड़ा खतरा उग्रवाद नहीं, बल्कि नशे का बढ़ता जाल है। इस समस्या से निपटने के लिए उन्होंने सख्त कार्रवाई और सामाजिक जागरूकता की जरूरत बताई।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us