Create your Account
CG News : बेवफाई का दर्द बना जानलेवा, पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने दी जान
CG News : बालोद। रिश्तों में दरार कभी-कभी इतनी गहरी हो जाती है कि इंसान टूटकर बिखर जाता है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पत्नी की बेवफाई से आहत एक पति ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मृतक की पहचान 42 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, परमानंद यादव की पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पिछले तीन दिनों से परमानंद उसे मनाने और वापस लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पत्नी ने लौटने से इनकार कर दिया। इस घटना ने उसे अंदर से तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि हताश होकर परमानंद अपनी पत्नी के प्रेमी के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा। वहीं, उसने प्रेमी के घर के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अर्जुन्दा थाना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद और भावनात्मक तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, नामांतरण के बदले 30 हजार की घूस लेते पटवारी गिरफ्तार
- 2. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
- 3. Friday Horoscope: शुक्रवार को किन राशियों का बदलेगा भाग्य, जाने अपना राशिफल
- 4. Saturday Horoscope: शनिदेव इन चार राशियों को देंगे जबरदस्त लाभ, पढ़ें शनिवार का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

