Breaking News
:

Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम घोषित, 89.79% बच्चे पास, लड़कियां ने फिर मारीबाजी

Maharashtra HSC Result 2026

Maharashtra HSC Result 2026: मुंबई: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं (HSC) परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 89.79% दर्ज किया गया, जो संतोषजनक माना जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने शनिवार को परिणाम घोषित किया। छात्र दोपहर 12 बजे से आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।


इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.15% रहा, जबकि लड़कों का 86.80% दर्ज किया गया। दोनों के बीच 6.35% का अंतर पिछले वर्षों की तरह बरकरार है। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.58% और लड़कों का 89.51% था, जबकि 2024 और 2023 में भी छात्राएं आगे रहीं। स्ट्रीम के अनुसार, साइंस में 96.44%, कॉमर्स में 87.03%, आर्ट्स में 78.02% और वोकेशनल कोर्स में 82.64% छात्र पास हुए हैं। कोंकण डिवीजन ने एक बार फिर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।


ऐसे देखे रिजल्ट:

छात्र अपना रिजल्ट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और hscresult.mkcl.org जैसी वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए सीट नंबर और माता का पहला नाम दर्ज करना आवश्यक है। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है। गौरतलब है कि इस वर्ष परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। कुल मिलाकर, परिणाम ने एक बार फिर छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को रेखांकित किया है।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us