Create your Account
Raipur City Crime : 50 लाख गबन कांड का खुलासा, ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड, महिला समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 27 Apr, 2026
पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा साहू सहित एक महिला समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में 50 लाख रुपये की सनसनीखेज ठगी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी गैंग नहीं, बल्कि खुद कंपनी का ड्राइवर निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्णा साहू सहित एक महिला समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ड्राइवर ने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर पहले से साजिश रची थी। 25 अप्रैल को वह अकाउंटेंट के साथ कंपनी की कार में करीब 50 लाख रुपये लेकर बैंक जा रहा था। रास्ते में उसने गुटखा लेने का बहाना बनाकर अकाउंटेंट को कार से उतारा और मौका मिलते ही पैसे लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। लगातार दबिश के बाद कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में पूरा राज उगल दिया। आरोपी ने बताया कि रकम को उसने अपने परिजनों और साथियों में बांट दिया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49.50 लाख रुपये नकद, एक एमजी विंडसर कार और वारदात में इस्तेमाल वर्ना कार जब्त की है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 66.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा साहू, कन्हैया राणा, सविता साहू, भुनेश्वर साहू, ओम प्रकाश साहू, विष्णु प्रसाद पटेल और टीकम पटेल शामिल हैं। सभी के खिलाफ खम्हारडीह थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : मानसून का कहर, गरियाबंद में 40 साल पुराना पुल ढहा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा, फिंगेश्वर में घरों में घुसा पानी
- 2. Sex Racket : यमुना एक्सप्रेसवे के पास हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो होटलों पर पुलिस की रेड, 17 गिरफ्तार
- 3. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
- 4. UP: यहां भारी बारिश के कारण सभी स्कूल बंद, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

