Rain Orange Alert in CG: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी
Rain Orange Alert in CG: रायपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) रायपुर ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 3 घंटों के भीतर राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है।

Rain Orange Alert in CG: आईएमडी की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक, बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, जीपीएम, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, एमसीबी, मुंगेली, नारायणपुर, रायपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान से बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
Rain Orange Alert in CG: मौसम विभाग ने यह अलर्ट 18 मार्च की शाम 6 बजे जारी किया है, जो रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।


