Create your Account
Bilaspur News: तंत्र-मंत्र का चक्कर, बीड़ी पीकर पूजा-रूम में घुसा ससुर, बहू ने अंदर झांक कर देखा तो रह गई हैरान
Bilaspur News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तंत्र-मंत्र के कथित प्रभाव में एक व्यक्ति ने खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय चंदन नट के रूप में हुई है, जो भीख मांगकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
Bilaspur News: जानकारी के अनुसार, चंदन मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर लौटा और अपने बड़े भाई के साथ कुछ समय बिताने के बाद पूजा कक्ष में चला गया। करीब 7 बजे उसकी बहू किसी काम से पूजा कमरे में पहुंची, जहां उसने चंदन को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह नजारा देखकर वह चीख उठी, जिसके बाद परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।
Bilaspur News: परिजन चंदन को तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
Bilaspur News: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चंदन ने घटना से पहले बाजार से एक चाकू खरीदा था। पुलिस के अनुसार, वह तंत्र-मंत्र में विश्वास करता था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। चार महीने पहले भी उसने अपना हाथ काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. SA vs NZ: पहले टी20 में न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका 7 विकेट से जीता
- 2. Priyanka Chopra 98वें ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव, इंटरनेशनल मंच पर फिर चमकेंगी देसी गर्ल
- 3. Heatwave Alert : स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में हीट स्ट्रोक प्रबंधन कक्ष सक्रिय करने के दिए निर्देश
- 4. Gautam Gambhir - Kirti Azad: टी20 विश्व कप जीत के बाद ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर विवाद, कीर्ति आजाद के बयान पर हेड कोच गौतम गंभीर का करारा जवाब, भज्जी भी आए सपोर्ट में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

