Create your Account
BJP Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मदीवारों की दूसरी लिस्ट, सीएम पिनाराई विजयन ने भरा नामांकन, देखें
BJP Kerala: नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 39 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही भाजपा अब तक कुल 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने इस बार कई प्रमुख नेताओं को टिकट दिया है, जिनमें पूर्व भाजपा अध्यक्ष और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन भी शामिल हैं।
BJP Kerala: इस सूची में भाजपा ने छह महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। दोनों सूचियों को मिलाकर अब तक कुल 13 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया जा चुका है, जिससे पार्टी महिला भागीदारी बढ़ाने का संदेश दे रही है। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
BJP Kerala: भाजपा ने कोल्लम सीट से डॉ. एन प्रताप कुमार और कोंगद सीट से रेनू सुरेश को मैदान में उतारा है। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने धर्मदम विधानसभा क्षेत्र से एलडीएफ उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
BJP Kerala: गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 15 मार्च को केरल समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इस दौरान केरल के साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी चुनाव कराए जाएंगे।

Related Posts
More News:
- 1. Operation 80 Feet In Rajasthan: कृष्णा मार्ग चौड़ीकरण के लिए JDA की बड़ी कार्रवाई, पांच धार्मिक स्थल हटाए गए
- 2. CG Crime : मामूली विवाद में छोटे ने ली बड़े भाई की जान, गैती से हमला कर किया मौत के हवाले, आरोपी गिरफ्तार
- 3. UCC implement in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति तैयार करेगी ड्राफ्ट, देखें आदेश
- 4. Tuesday Horoscope: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें सभी 12 राशियों राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

