Create your Account
National Pulse Polio Campaign : 'पोलियो की दो बूंद, हर बच्चे की सुरक्षा' : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में शामिल होने की अपील
- Rohit banchhor
- 28 Jun, 2026
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का आग्रह, कहा— सामूहिक प्रयासों से ही मजबूत होगा पोलियो मुक्त भारत का संकल्प।
National Pulse Polio Campaign : रायपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों, विशेषकर माता-पिता और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए यह एक छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि "जब बात बच्चों के भविष्य की हो, तो हमारी छोटी-सी सावधानी भी बड़ा बदलाव ला सकती है। पोलियो की दो बूंद केवल एक दवा नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है।"
उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए प्रत्येक अभिभावक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने आसपास यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को मजबूत बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
Related Posts
More News:
- 1. Supreme Court: आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध को खराब चरित्र का आधार नहीं माना जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
- 2. CG News : बुजुर्ग दंपति ने दी जान, अलग-अलग कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
- 3. CG IFS Transfer: वन विभाग में सात IFS के तबादले,बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, देखें आदेश
- 4. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

