Create your Account
By-Elections: चार राज्यों की पांच सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, देखें लिस्ट
By-Elections: नई दिल्ली: भाजपा ने गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ये उपचुनाव 9 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नगालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जाहर चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कर्नाटक की बागलकोट सीट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण सीट से श्रीनिवास टी दासकरियप्पा को मैदान में उतारा गया है।
By-Elections: इससे पहले चुनाव आयोग ने 15 मार्च को छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की थी। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गोवा की पोंडा, गुजरात की उमरेठ, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण, महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती, नगालैंड की कोरिडांग और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर मौजूदा विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
By-Elections: गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव के लिए अधिसूचना 16 मार्च को जारी की गई है और मतदान 9 अप्रैल को होगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में अधिसूचना 30 मार्च को जारी होगी और मतदान 23 अप्रैल को कराया जाएगा। सभी सीटों पर मतगणना 4 मई को होगी।
By-Elections: महाराष्ट्र की बारामती सीट उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई, जबकि राहुरी सीट विधायक शिवाजीराव कार्डिले के निधन से रिक्त हुई। भाजपा ने अभी महाराष्ट्र और गुजरात की शेष सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- 2017 से पहले यूपी में अराजकता और अव्यवस्था थी, अब प्रदेश विकास की नई ऊंचाई पर है
- 2. India Vs Ireland 2nd T20: आयरलैंड ने भारत को दिया 155 रन का टारगेट, टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा
- 3. CG News : नातिन को बचाने दौड़ी नानी को भी सांप ने डसा, दोनों की मौत, बारिश में बढ़ा सर्पदंश का खतरा
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ में अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, मई में मिलेगी गर्मी की छुट्टी, यहां देखें शेड्यूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

