Create your Account
CG News : तरबूज-ककड़ी के बीच छुपी थी अफीम की फसल, झारखंड का आरोपी हिरासत में
- Rohit banchhor
- 20 Mar, 2026
वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी।
CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती का जाल लगातार सामने आ रहा है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक एकड़ में फैली अफीम की फसल का खुलासा किया है।
हैरानी की बात यह है कि यह खेती तरबूज और ककड़ी की फसलों के बीच छिपाकर की जा रही थी, ताकि किसी को शक न हो। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, जहां एसपी और एडिशनल एसपी समेत कई अधिकारी जांच में जुट गए। मौके से झारखंड निवासी मार्शल सांगां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिस जमीन पर अफीम उगाई जा रही थी, वह संभवतः सरकारी है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी बाकी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : राज्यसभा की दौड़ में लक्ष्मी वर्मा, CM विष्णु देव साय बने प्रस्तावक, विधानसभा में दाखिल किया नामांकन
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे करें दिव्यदर्शन, देखें Live
- 3. ESMA Act : एलपीजी किल्लत के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, देश में लागू किया एस्मा, जानें क्या कहता है ये कानून
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार की शुरुआत करें बाबा महाकालेश्वर के दिव्यदर्शन के साथ, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

