Create your Account
UP News : विधानसभा चुनाव 2027 से पहले यूपी में बड़ा फेरबदल: योगी कैबिनेट में तीसरे डिप्टी सीएम की हो सकती है एंट्री, सियासी हलचल तेज
UP News : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और बड़े राजनीतिक फेरबदल की हलचल तेज हो गई है। बीजेपी सूत्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान या उसके तुरंत बाद कैबिनेट विस्तार हो सकता है। वर्तमान में कैबिनेट में 52 मंत्री हैं और 8 पद खाली हैं। इन खाली पदों पर नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है, साथ ही तीसरे उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति भी चर्चा में है।
UP News : दिल्ली बैठक ने बढ़ाई अटकलें
कुछ दिन पहले दिल्ली में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की मुलाकात हुई थी। इस बैठक में कैबिनेट विस्तार, नए मंत्री, तीसरे डिप्टी सीएम और क्षेत्रीय संतुलन पर मंथन हुआ। सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है। तीसरे उपमुख्यमंत्री की एंट्री से पार्टी में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाने का प्रयास किया जा सकता है।
UP News : सपा बागियों को मिल सकता है मंत्रिमंडल में स्थान
इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में समाजवादी पार्टी के बागी नेताओं को इनाम मिलने की चर्चा जोरों पर है। मनोज पांडे और पूजा पाल के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इसके अलावा, आकाश सक्सेना और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। ये कदम बीजेपी की चुनावी रणनीति का हिस्सा माने जा रहे हैं, ताकि 2027 में सपा के वोट बैंक में सेंध लगाई जा सके।
UP News : कुछ मंत्रियों की जा सकती है छुट्टी
विस्तार के साथ कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाने या संगठन में भेजने की संभावना है। कुछ मंत्रियों को राष्ट्रीय राजनीति में भी भूमिका दी जा सकती है। बीजेपी संगठन में भी बदलाव की अटकलें हैं महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और अन्य मोर्चों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है। क्षेत्रीय अध्यक्षों में भी फेरबदल संभव है। पंकज चौधरी नई टीम पर मंथन कर रहे हैं ताकि यूपी बीजेपी को मजबूत बनाया जा सके।
UP News : आरएसएस नेता अरुण कुमार का लखनऊ दौरा
इन सभी चर्चाओं के बीच संघ के सह-सर कार्यवाह अरुण कुमार शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। वे यूपी बीजेपी कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में कैबिनेट विस्तार, संगठनात्मक बदलाव और चुनावी रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है। अरुण कुमार के दौरे के बाद इन मुद्दों पर फैसले तेजी से हो सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में 11 साल के बच्चे के दिल से निकला दुर्लभ कैंसर, बना रिकॉर्ड
- 2. Kalashtami: कालाष्टमी आज: रात में करें ये आसान उपाय, नकारात्मक ऊर्जा और नजर दोष का होगा नाश, जानिए पूजा का शुभ समय
- 3. Gautam Gambhir - Kirti Azad: टी20 विश्व कप जीत के बाद ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर विवाद, कीर्ति आजाद के बयान पर हेड कोच गौतम गंभीर का करारा जवाब, भज्जी भी आए सपोर्ट में
- 4. Israeli PM Netanyahu: क्या ईरान-इजरायल युद्ध में इजरायली पीएम नेतन्याहू की हो गई है मौत? PMO ने तोड़ी चुप्पी, जानिए वायरल अफवाह की सच्चाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

