Create your Account
CG News : दो दिन से गायब बुजुर्ग का शव नहर में मिला, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
- Rohit banchhor
- 12 May, 2026
वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
CG News : बिलासपुर। जिले के रतनपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खूंटाघाट की छोटी नहर में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ मिला। सुबह-सुबह लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक की पहचान सांधीपारा वार्ड क्रमांक 7 निवासी 65 वर्षीय कनक कुमार राज के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को उनकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
ऐसे में यह मामला आत्महत्या, हादसा या फिर किसी साजिश का हिस्सा है, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. इयरफोन लगाकर बात करती रही नर्स, मरीज को लगाया बेहोशी का इंजेक्शन, लापरवाही से गई जान
- 2. DRDO की बड़ी सफलता : लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, 1500 किमी तक मारक क्षमता
- 3. Kane Williamson Retirement : न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, लॉर्ड्स टेस्ट रहा आखिरी मैच
- 4. UP Accident : तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, प्रशिक्षण से लौट रहे इंस्पेक्टर की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

