Create your Account
CG Police Transfer : पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
CG Police Transfer : दुर्ग। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने 10 थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, वैशाली नगर थाना के प्रभारी प्रशांत मिश्रा को स्थानांतरित कर एसीसीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चर्चित स्क्रैप चोरी मामले की जांच कर रहे अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा महेश ध्रुव, जो फिलहाल नियंत्रण कक्ष में पदस्थ थे, उनका एक माह के भीतर दूसरी बार तबादला करते हुए धमधा थाना की कमान सौंपी गई है।
नई पदस्थापना के तहत विजय यादव को सुपेला थाना से पुरानी भिलाई थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रामनारायण ध्रुव अब छावनी थाना की जिम्मेदारी संभालेंगे और अमित अंदानी को स्मृति नगर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी इस तबादला सूची को जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अन्य अधिकारियों के भी नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं।

Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : तीन दोपहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की मौत, 6 घायल
- 2. Raipur City News : रायपुर में टपरी पर चाय की चुस्की लेते दिखे राहुल गांधी, अभनपुर में संगठन को दिया जीत का मंत्र
- 3. MP News : बैतूल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया आध्यात्मिक महासम्मेलन में शिरकत, जैविक खेती, 2047 तक विकसित भारत और आदिवासी परम्परा पर दिया जोर
- 4. UPSC Vacancy 2026: UPSC ने 538 पदों पर निकाली भर्ती, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में मिलेगा नौकरी का मौका, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

