Create your Account
CG Crime : 4 महीने बाद ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जेवर बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 27 Jun, 2026
बिलासपुर पुलिस ने 200 से ज्यादा CCTV खंगाले, खरीदार समेत आरोपियों को दबोचा, चोरी में इस्तेमाल बाइक भी जब्त
CG Crime : बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने चार महीने बाद पर्दाफाश कर दिया है। संयुक्त कार्रवाई में तीन मुख्य आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 6.80 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी 2026 की शाम दुकान संचालक विभूति विनय सोनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान चेहरा ढके एक बदमाश ने सोना-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये नकदी से भरे दो बैग चोरी किए और बाहर पहले से मौजूद साथियों के साथ बाइक से फरार हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसीसीयू बिलासपुर और सीपत थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगातार आरोपियों की तलाश करती रही।
जांच में सफलता तब मिली जब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला चौकी में दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपियों खुशीराम साहू, मनीष उर्फ राहुल मंडल और राजाराम साहू ने पूछताछ में खम्हरिया ज्वेलर्स चोरी की वारदात कबूल कर ली।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 2.88 किलोग्राम चांदी के जेवर, 13.30 ग्राम सोने के जेवर और वारदात में इस्तेमाल एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 10 BF 2654) जब्त की। चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में दीपक वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : कुंडा विधायक राजा भैया और पिता समेत 13 समर्थक हाउस अरेस्ट, भदरी महल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात
- 2. CG News : खेत में गिरा था बिजली खंभा, करंट की चपेट में आने से 18 मवेशियों की मौत, गांव में आक्रोश
- 3. MP Crime : प्रेमी बना हैवान, नाबालिग की हत्या कर जलाया शव, गैंगरेप के आरोप में तीन गिरफ्तार
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ में अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, मई में मिलेगी गर्मी की छुट्टी, यहां देखें शेड्यूल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

