Create your Account
CG News : महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट के संकेत पर भी पुलिस को हत्या का शक
CG News : आरंग। ग्राम पारागांव के पास नेशनल हाईवे-53 स्थित महानदी पुल के नीचे 18 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रेमलाल पाल के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी था। सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मामला उलझता नजर आ रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। मौत से पहले उसने अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी तकलीफों का जिक्र भी किया था।
बताया जा रहा है कि प्रेमलाल एक दिन पहले अपने दोस्त के साथ घर से निकला था और निसदा मोड़ के पास आइसक्रीम खाने के लिए रुका था, जिसके बाद उसका दोस्त वहां से आगे बढ़ गया। इसके बाद क्या हुआ, यह अब जांच का विषय बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market Today: दिन के निचले स्तर से 1,200 अंकों की रिकवरी, आईटी सेक्टर से सेंसेक्स को मिला सहारा, निफ्टी फिर 24 हजार के पार, 1.6% गिरावट में बंद हुआ बाजार
- 2. Lok Sabha Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से, बीजेपी-कांग्रेस ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप,संसदीय इतिहास में पहली बार होगा कुछ ऐसा...पढ़ें पूरी खबर
- 3. Spider-Man Brand New Day Trailer: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का ट्रेलर रिलीज, न्यूयॉर्क के दिल में फिर जगह बनाएगा पीटर पार्कर
- 4. MP: 'साहब, कस्टडी में ही फेरे करा दो...' भोपाल में मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन पहुंच गई थाने
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

