Create your Account
Dhami Cabinet: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले धामी कैबिनेट का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
Dhami Cabinet: देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर विराम लगाते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया। नवरात्र के दूसरे दिन लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने राजपुर विधायक खजान दास, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को मंत्रिपद की शपथ दिलाई। इस विस्तार से कैबिनेट में खाली चल रहे पांच पद भर दिए गए।
Dhami Cabinet: मंत्रिमंडल विस्तार के लिए विधायकों के पिछले चार वर्षों के कार्यों का मूल्यांकन किया गया और क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर चयन किया गया। बताया जा रहा है कि इस विषय पर राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की चर्चा के बाद नवरात्र के शुभ अवसर पर यह निर्णय लिया गया।
Dhami Cabinet: खजान दास पहले भी मंत्री रह चुके हैं और उन्होंने 2022 में राजपुर रोड सीट से जीत दर्ज की थी। भरत सिंह चौधरी अपनी भाषाई दक्षता के लिए जाने जाते हैं। मदन कौशिक अनुभवी नेता हैं और पांच बार विधायक रह चुके हैं। राम सिंह कैड़ा ने निर्दलीय के रूप में जीतकर बाद में भाजपा का दामन थामा, जबकि प्रदीप बत्रा लगातार तीन बार विधायक चुने गए हैं। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह विस्तार राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Blessing Muzarabani joins KKR: PSL को लात मार आईपीएल खेलेंगे ब्लेसिंग मुजरबानी, KKR में हुए शामिल, एक्शन मोड में
- 2. Cricketer Rashid - Nabi: काबुल अस्पताल पर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक पर भड़के अफगानी क्रिकेटर्स, राशिद-नबी बोले - 'रमजान जैसे महीने में...'
- 3. IND vs NZ T20 WC Final 2026: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, ईशान ने भी ठोकी फिफ्टी, भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रन का विशाल टारगेट
- 4. Lawrence gang threatens rapper Badshah: रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद, कहा- इस बार माथे पर मारेंगे गोली
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

