Create your Account
Nowruz: नवरोज़ पर ईरान को पहला संबोधन दे सकते हैं नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, जानें क्या है पवित्र पर्व नवरोज़ जो ईरान के लिए है खास
- Pradeep Sharma
- 20 Mar, 2026
Nowruz: तेहरान। ईरान में जारी संघर्ष के बीच देश की जनता अपने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के पहले आधिकारिक संबोधन का इंतजार कर रही है। खबरों के मुताबिक, वह 21 मार्च 2026 को मनाए जाने वाले पवित्र पर्व
Nowruz: तेहरान। ईरान में जारी संघर्ष के बीच देश की जनता अपने नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के पहले आधिकारिक संबोधन का इंतजार कर रही है। खबरों के मुताबिक, वह 21 मार्च 2026 को मनाए जाने वाले पवित्र पर्व नवरोज़ के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं।
Nowruz: सरकारी सूत्रों के अनुसार, पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के निधन के बाद पद संभालने वाले मोजतबा खामेनेई इस खास मौके पर देश को संदेश देंगे। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उनका संबोधन लिखित रूप में होगा या वीडियो संदेश के जरिए प्रसारित किया जाएगा।
Nowruz: इसी बीच, मोजतबा खामेनेई को लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह इज़राइली हमले में मारे गए हैं। हालांकि, ईरानी सरकार ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए अमेरिका और इज़राइल पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है।
Nowruz: बताया जाता है कि मोजतबा खामेनेई ने 12 मार्च 2026 को सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद पहली बार देश को संबोधित किया था। उस समय उन्होंने सार्वजनिक रूप से सामने आने के बजाय राज्य टेलीविजन के जरिए अपना संदेश प्रसारित किया था।
फारसी नववर्ष Nowruz Nowruz
बता दें कि नवरोज़, जिसे फारसी नववर्ष भी कहा जाता है, वसंत ऋतु के आगमन और नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। यह पर्व हर साल 20 या 21 मार्च के आसपास मनाया जाता है और इसकी परंपरा 3,000 साल से भी अधिक पुरानी है। ईरान में इस अवसर पर सुप्रीम लीडर का संबोधन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, जो पूरे वर्ष की दिशा तय करता है।
Related Posts
More News:
- 1. iran-strikes-us-naval-base: अमेरिकी नेवी बेस पर ईरान का बड़ा हमला, MQ-9 ड्रोन तबाह; जॉर्डन में भी बमबारी, मिडिल ईस्ट में बढ़ा सैन्य तनाव
- 2. IND vs AFG 1st ODI: बारिश से प्रभावित रोमांचक मुकाबले में भारत की धमाकेदार जीत, अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से रौंदा
- 3. Raipur City News: दिल्ली-रायपुर इंडिगो विमान नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम की वजह से फ्लाइट डायवर्ट
- 4. FIFA World Cup 2026: तीन साल बाद ब्राजील के लिए मैदान पर उतरे नेमार, गर्लफ्रेंड ब्रूना भी रही मौजूद, स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

