Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Naxalites Surrender : ओडिशा में माओवाद को बड़ा झटका, 63 लाख के इनामी 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Naxalites Surrender : ओडिशा। राज्य में माओवादी संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कालाहांडी जिले के भवानीपटना में 11 इनामी माओवादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल मिलाकर 63 लाख 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
जानकारी के मुताबिक आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी रायगढ़ा-घुमसार एरिया कमेटी में सक्रिय थे और कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। रविवार को भवानीपटना में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में इन माओवादियों ने अपने हथियारों के साथ सरेंडर किया। आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने एके-47, इंसास और एसएलआर समेत कुल 11 हथियार भी सुरक्षा बलों के हवाले किए।
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के नाम-
नकुल उर्फ चंद्र, डीवीसीएम, एक-47
जीतू, ACM, SLR
सुनीता, ACM, SLR
रोनोटी, ACM, 12 बोर
रंजनी, ACM, SLR
मडकम संध्या, पीएम, इंसास
बीजू, PM, SLR
प्रमेश, पीएम, (हथियार नहीं)
नंदिनी, पीएम, (हथियार नहीं)
माड़वी समीरा, पीएम, सिंगल शॉट
सिंधु, पीएम, सिंगल शॉट
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इनकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी और लगातार चल रहे ऑपरेशन के कारण इन्हें सरेंडर करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पहले भी हाल ही में बस्तर क्षेत्र में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े 100 से अधिक माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया था।
पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। सुरक्षा बलों का मानना है कि इस सामूहिक सरेंडर से सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : रंगपंचमी की रात खून से रंगा गांव, प्रेमिका को रंग लगाने के शक में दो युवकों की ली जान, 4 गिरफ्तार
- 2. CG News : गांजा तस्करी में पुलिस आरक्षक का नाम, दो आरोपी गिरफ्तार, जवान फरार
- 3. MP Accident : ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे चार लोग, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
- 4. Jonny Bairstow stranded in Abu Dhabi: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अबू धाबी में फंसे इंग्लिश प्लेयर जॉनी बेयरस्टो, सोशल मीडिया पर ब्रिटेन सरकार से की मदद की अपील
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

