Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : 10वीं के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
- Rohit banchhor
- 02 Mar, 2026
सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
CG News : दंतेवाड़ा। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र रौशन तेलाम ने आज सुबह करीब 3 बजे फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
जानकारी के अनुसार रौशन तेलाम कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव के निवासी थे। घटना उस समय सामने आई जब साथी छात्र बाथरूम जा रहे थे और उन्होंने हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से रौशन को फंदे में लटका पाया। तत्काल अधीक्षक को सूचना दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि रौशन के पिता का निधन हो चुका था और परिवार में केवल उनकी मां और बड़ा भाई हैं। आत्महत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगालने में लगी हुई है।
इस घटना ने हॉस्टल और स्थानीय समुदाय में शोक और हड़कंप मचा दिया है, जबकि शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रहा था जुआ, पुलिस रेड में 16 गिरफ्तार, 3.59 लाख नकद और 22 मोबाइल जब्त
- 2. CG News: महिला दिवस पर बस्तर से जारी होगी महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त, थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जारी करेंगे राशि
- 3. Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की सौजन्य मुलाकात
- 4. CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में नोटिस, 193 विपक्षी सांसदों ने किया साइन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

