Breaking News
Malamaal Weekly 2 : 20 साल बाद लौटेगी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म, प्रियदर्शन बना रहे हैं ‘मालामाल वीकली 2’
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
Raipur City News: रायपुर में चेकिंग के दौरान एक्टिवा की डिक्की से 75 लाख कैश बरामद,आजाद चौक का मामला
UP News : सीएम योगी का निर्देश : होली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश जारी
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
T20 World Cup 2026 में चैंपियन टीम होगी मालामाल, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे इतने करोड़
T20 World Cup 2026 Prize Money: नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। सुपर-8 चरण का आखिरी और सबसे अहम मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है, जिसे करो या मरो की टक्कर माना जा रहा है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। मुकाबले के नतीजे के साथ ही टूर्नामेंट की अंतिम चार टीमों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।
T20 World Cup 2026 Prize Money: भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला खास मायने रखता है, क्योंकि वह मौजूदा चैंपियन के तौर पर खिताब बचाने के इरादे से उतरी है। 2024 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम के पास इतिहास रचने का अवसर है। अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 विश्व कप नहीं जीत सकी है। यदि भारत सेमीफाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने में सफल रहता है, तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली टीम बन सकता है।
T20 World Cup 2026 Prize Money: सुपर-8 चरण में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। अब अंतिम स्थान के लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीधी भिड़ंत हो रही है। इस मुकाबले का परिणाम ही तय करेगा कि चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम कौन होगी।
T20 World Cup 2026 Prize Money: इस बार टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि भी चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कुल प्राइज मनी लगभग 120.37 करोड़ रुपये (करीब 13.5 मिलियन डॉलर) रखी गई है। विजेता टीम को लगभग 27.48 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो पिछली बार की तुलना में अधिक है। वहीं फाइनल में हारने वाली टीम को भी करीब 14.65 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
T20 World Cup 2026 Prize Money: इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को लगभग 7.24 करोड़ रुपये मिलेंगे। पांचवें से बारहवें स्थान तक रहने वाली टीमों को 3.48 करोड़ रुपये और 13वें से 20वें स्थान तक की टीमों को 2.29 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। इस तरह इस विश्व कप में ट्रॉफी के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी टीमों पर जमकर इनाम की बारिश होने वाली है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : हाईवा और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत, वाहन में आग लगने से जिंदा जले चालक
- 2. CG Crime : खेत में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Digital Arrest : रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को 27 दिन तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’ में, सीबीआई बन ठगे 2.52 करोड़, दिल्ली से 4 गिरफ्तार
- 4. Raipur City Crime : अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम, सड़क हादसे की आड़ में पति की हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

