Create your Account
UP News : 5 महीने तक बेटी की लाश के साथ रहा पिता, बदबू छिपाने के लिए करता था परफ्यूम का इस्तेमाल, ऐसे खुला राज
UP News : मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता अपनी 5 महीने पहले मृत बेटी की लाश को घर में ही रखे हुए था। बदबू छिपाने के लिए वह लगातार परफ्यूम छिड़कता था। रिश्तेदारों के बार-बार पूछने पर वह बेटी को देहरादून बताता रहा। आखिरकार पड़ोसियों को शक होने पर सारा राज खुल गया।
UP News : 5 महीने से घर में सड़ रही थी लाश
मृतक प्रियंका बिस्वास कंप्यूटर टीचर थी। पुलिस के अनुसार, प्रियंका की मौत करीब 5 महीने पहले हो गई थी, लेकिन पिता ने शव को घर में ही रख छोड़ा। बदबू से बचने के लिए वह रोजाना परफ्यूम का इस्तेमाल करता था। रिश्तेदार जब भी बेटी के बारे में पूछते, पिता उन्हें देहरादून का बहाना बताता।
UP News : पड़ोसियों को हुई बदबू की शिकायत
जब मोहल्ले में तेज दुर्गंध फैलने लगी तो पड़ोसियों ने शिकायत की। डायल 112 को सूचना मिलने के बाद पुलिस सदर बाजार थाना की टीम मौके पर पहुंची। घर की जांच में प्रियंका का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP News : पुलिस कर रही पिता से पूछताछ
पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रियंका की मौत के असली कारण और पिता द्वारा शव को घर में रखने के पीछे क्या वजह थी, यह जांच का विषय है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की दिशा स्पष्ट होगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अधेड़ महिला की संदिग्ध हालात में मिला शव, रेप के बाद पत्थर से कुचला चेहरा
- 2. Silvassa Godown Cylinder Blast: गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल
- 3. Archery Para Series: भारतीय पैरा तीरंदाज महिला कम्पाउंड फाइनल में पायल नाग का जलवा, वर्ल्ड चैंपियन शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड
- 4. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के करें दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

