Create your Account
Raipur City News:आज रायपुर में कोतवाली समेत कई रास्ते दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक रहेंगे बंद, असुविधा से बचने नोट कर लें ट्रैफिक रूट
- Pradeep Sharma
- 20 Apr, 2026
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सोमवार 20 अप्रैल को भाजपा आक्रोश रैली निकालेगी। जिसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।
Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सोमवार 20 अप्रैल को भाजपा आक्रोश रैली निकालेगी। जिसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
Raipur City News: महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन) बिल लोकसभा में पारित नहीं होने के विरोध में बीजेपी की रैली इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी। रैली में प्रदेशभर से करीब 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
Raipur City News: ये मार्ग रहेंगे प्रभावित-
इस दौरान बूढ़ेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, श्याम टॉकीज से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए सदानी चौक (सदर बाजार), महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम, कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम, बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम, कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक तथा आकाशवाणी चौक काली मंदिर से नलघर चौक तक आवागमन प्रभावित रहेगा।
Raipur City News: यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और नियमित यात्रियों से अपील की है कि वे इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट होते हुए नेहरू नगर तथा कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अंबेडकर चौक मार्ग को वैकल्पिक रूप से उपयोग में लाया जा सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : शिवपुरी को बड़ी सौगात, CM डॉ. मोहन यादव ने 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का किया शिलान्यास
- 2. CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
- 3. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
- 4. UP News : छज्जा गिरने से दादी और मासूम नातिन की दबकर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

