Breaking News
:

Coach Naval Singh Dismissed: पीसीआई ने कोच नवल सिंह को किया बर्खास्त, सुमित अंतिल-नीरज चोपड़ा ने लगाए थे आरोप

Coach Naval Singh Dismissed

Coach Naval Singh Dismissed: नई दिल्ली: भारतीय खेल जगत में एक बड़ा फैसला सामने आया है, जहां पैरालंपिक समिति ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई पैरालंपिक स्टार सुमित अंतिल (Sumit Antil) द्वारा लगाए गए मानसिक उत्पीड़न और अभद्र भाषा के गंभीर आरोपों के बाद की गई है। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) ने रविवार को इस निर्णय की पुष्टि की।


Coach Naval Singh Dismissed: सुमित अंतिल ने इस मामले में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) को औपचारिक शिकायत दी थी, जिसमें कई शीर्ष एथलीट्स ने भी हस्ताक्षर कर कोच के व्यवहार पर सवाल उठाए। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कोच खिलाड़ियों पर मानसिक दबाव बनाते थे और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते थे। इस मुद्दे पर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने भी सुमित का समर्थन किया।


Coach Naval Singh Dismissed: लगातार बढ़ते विवाद और शिकायतों को देखते हुए पीसीआई बोर्ड ने नवल सिंह को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का फैसला लिया। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने इस मामले में निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मैदान में अपना प्रदर्शन करना चाहिए, न कि किसी तरह के उत्पीड़न का सामना करना चाहिए।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us