Breaking News
Create your Account
PBKS vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने जीता टॉस; पंजाब की पहले बैटिंग, देखिये दोनों टीमों की प्लेइंग 11
PBKS vs LSG IPL 2026: मुंबई: आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं। यह मुकाबला महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान Rishabh Pant ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
लखनऊ की टीम इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। टीम में दिग्वेश राठी की जगह मणिमारन सिद्धार्थ को शामिल किया गया है। वहीं पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। पंजाब की टीम अब तक शानदार फॉर्म में है और अपने सभी मुकाबले जीत चुकी है। ऐसे में टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।
दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन में अब तक दो जीत दर्ज कर चुकी है और तीसरी जीत की तलाश में मैदान में उतरी है। टीम संतुलित नजर आ रही है और गेंदबाजी से शुरुआत करना उसके लिए फायदेमंद हो सकता है।
पिच और मौसम का हाल
न्यू चंडीगढ़ में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने का अनुमान है और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। यह पिच लंबे समय बाद इस्तेमाल हो रही है, जिससे मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को यहां मदद मिल सकती है।
कहां देखें लाइव मैच
इस रोमांचक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध है, जबकि टीवी पर इसका प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर किया जा रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट खिलाड़ी: विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, सुयांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम. सिद्धार्थ, मोहसिन खान। इम्पैक्ट खिलाड़ी: हिम्मत सिंह, अब्दुल समद, मैथ्यू ब्रीत्जके, मयंक यादव, दिग्वेश राठी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दर्जन भर से ज्यादा मामला है दर्ज
- 2. CG News : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को मिली 3 माह की अंतरिम जमानत, रायपुर सीमा में नहीं करेंगे निवास
- 3. Vivo T5 Pro 5G लॉन्च: 9020mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon की स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ और भी बहुत कुछ, जानिए कीमत और अन्य फीचर्स
- 4. CSK: सीएसके को बड़ा झटका, चोट के कारण आईपीएल से बाहर हुआ ये तेज गेंदबाज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

