Breaking News
Create your Account
KKR vs RR IPL 2026: कोलकाता के खिलाफ राजस्थान के रजवाड़ों ने जीता टॉस, पहले गेंद बजी करेगी KKR, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11
KKR vs RR IPL 2026: मुंबई: रविवार को डबल हैडर और आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा है, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है, जबकि कोलकाता ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।
कोलकाता की हालत
कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है। अजिंक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में टीम ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। ऐसे में केकेआर आज अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी है।
राजस्थान रॉयल्स की फॉर्म
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। रियान पराग (Riyan Parag) की अगुवाई में टीम ने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं। हालांकि पिछला मैच हैदराबाद के खिलाफ हारने के बाद टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरी है।
हेड-टू-हेड
अगर हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें, तो दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें कोलकाता ने 16 और राजस्थान ने 14 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 मैच बेनतीजा रहे।
पिच रिपोर्ट
पिच रिपोर्ट की बात करें तो ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन स्पिन और तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। ऐसे में इस मुकाबले में हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है।
मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, कोलकाता में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और उमस खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है। रविवार को आईपीएल में डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस मैच के बाद शाम को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा।
कहां देखें लाइव?
मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेत्मायर, डोनोवान फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।
केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
Related Posts
More News:
- 1. Draft of New EV Policy: 'दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030' का ड्राफ्ट जारी, परिवहन विभाग ने जनता से मांगा सुझाव, EV पॉलिसी में और क्या? जानें यहां
- 2. UP Accident : 2 बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, 3 युवकों की मौत; 2 घायल
- 3. MP News : शादी के जोड़े में पति-पत्नी की लाश मिलने से फैली सनसनी, एक ही फंदे पर लटका मिला शव
- 4. CG Census 2026 : छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 1 मई से घर-घर पहुंचेगा सर्वे दल, शुरू हुई मकानों की नंबरिंग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

