Breaking News
Create your Account
CG News : कोरबा में 79 लाख का बड़ा घोटाला, गरीबों की इंदिरा आवास राशि हड़पने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 19 Apr, 2026
EOW-ACB की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कियोस्क संचालक गौरव शुक्ला (47) को गिरफ्तार किया है, जिसने गरीबों के लिए जारी इंदिरा आवास योजना की करीब 79 लाख रुपये की राशि हड़प ली थी।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने बैंक ऑफ इंडिया, कोरबा शाखा में कियोस्क ऑपरेटर के रूप में कार्य करते हुए बैंक कर्मचारियों की स्टाफ आईडी का दुरुपयोग किया। उसने 2010-11 में जारी उन खातों को दोबारा सक्रिय कराया जो लंबे समय से बंद पड़े थे। इसके बाद हितग्राहियों के आधार कार्ड को अपने और अपने परिजनों पिता, माता, पत्नी और पुत्र के आधार नंबरों से लिंक कर दिया।
आरोपी ने AEPS (Aadhaar Enabled Payment System) का इस्तेमाल कर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए धीरे-धीरे उन खातों से राशि अपने खातों में ट्रांसफर की। वर्ष 2017 में फाइनेंशियल सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर उसने इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। उस समय आधार लिंकिंग सत्यापन अनिवार्य नहीं था, जिसका लाभ उसने उठाया।
जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी आधार सीडिंग का काम लगभग 10 अलग-अलग स्टाफ यूजर आईडी से किया गया और कुल 620 प्रविष्टियां दर्ज की गईं, जिनमें कई बिना किसी दस्तावेज सत्यापन के थीं। आरोपी के खिलाफ धारा 420, 421, 409, 120(बी) सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। EOW-ACB की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयरों की मजबूती से शेयर बाजार में तेजी, लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद
- 2. CSK vs KKR IPL 2026: चेपॉक में जीत की तलाश में चेन्नई और कोलकाता, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव, जानिए आज के मैच की हर छोटी बड़ी डिटेल्स
- 3. Stock Market Today 1 April: शेयर मार्केट की तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स में 1900 और निफ्टी में 550 अंक से अधिक की उछाल
- 4. Samrat Vikramaditya Mahanatya : तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सुशासन की उत्कृष्ट परंपरा के नायक सम्राट विक्रमादित्य
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

