Create your Account
Italy Shooting: इटली में बैसाखी के दौरान दो भारतीयों की हत्या, गुरुद्वारे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच शुरू
Italy Shooting: नई दिल्ली/रोम: इटली के बर्गामो प्रांत के कोवो इलाके में बैसाखी कार्यक्रम के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां 17 अप्रैल की रात करीब 11:50 बजे कोवो के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर जी के बाहर दो भारतीय नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतकों की पहचान 48 वर्षीय रागिंदर सिंह (कोवो निवासी) और गुरमीत सिंह (अग्नाडेलो निवासी) के रूप में हुई है। दोनों बैसाखी समारोह की तैयारियों के तहत गुरुद्वारे से जुड़े एक गोदाम से बाहर निकल रहे थे, तभी हमलावर ने अचानक कार से उतरकर नजदीक से कई गोलियां चलाईं और फरार हो गया। घटनास्थल से करीब 10 खाली कारतूस बरामद हुए हैं।
Italy Shooting: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर भारतीय मूल का हो सकता है और वह गुरुद्वारे में आता-जाता था। इस हमले में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ, हालांकि उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इटली पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और इसे सुनियोजित साजिश मानकर सीसीटीवी फुटेज व गवाहों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : नौगई हत्याकांड के पीड़ित परिवार के घर पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, CBI जांच और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की
- 2. POK violence: पीओके में पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों में झड़प, रावलकोट हिंसा में 27 की मौत, 70 से अधिक घायल
- 3. Stock Market June 23: शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले
- 4. CG News: मंत्रालय में तीन उप सचिव का तबादला, तीन अनुभाग अफसरों के प्रभार भी बदले, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

