Breaking News
Create your Account
MP News : अक्षय तृतीया पर महाकालेश्वर धाम में दिव्य आम्र अभिषेक, भस्म आरती में दिखा अलौकिक स्वरूप
- Rohit banchhor
- 19 Apr, 2026
भस्म आरती से पूर्व पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का विशेष आम्र अभिषेक किया गया।
MP News : उज्जैन। वैशाख शुक्ल पक्ष की पावन अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भस्म आरती से पूर्व पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का विशेष आम्र अभिषेक किया गया।
इस दौरान दूध, दही और घी के साथ-साथ ताजे आम के रस से भी बाबा महाकाल का अभिषेक किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। अभिषेक के बाद भगवान महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसमें भांग और मस्तक पर चांदी के शेषनाग से उन्हें अलौकिक स्वरूप में सजाया गया।
इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म अर्पित की गई, जिससे गर्भगृह दिव्य आभा से आलोकित हो उठा। शंखनाद और डमरू की गूंज के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime : रील देखने के विवाद में पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, सच्चाई सुन कांप उठे लोग
- 2. Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया और तांत्रिक KK की जेल से रिहाई, हाईकोर्ट से मिली थी जमानत
- 3. MP Board Result 2026 LIVE : MP बोर्ड-10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा टापर
- 4. Bengal Elections: 'सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं', चुनावी रैली बोली- CM ममता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

