Breaking News
Create your Account
CG News : घर में जिंदा जलती रही महिला, पड़ोसियों ने तोड़ा दरवाजा
CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला की घर के अंदर जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्राम लखना का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला ग्राम लखना का है। मृतका की पहचान 55 वर्षीय कुमारी साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय घर के अंदर से अचानक चीखने की आवाजें आने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। स्थिति को देखते हुए ग्रामीण छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs KKR IPL 2026: शुभमन गिल की दमदार 86 रनों की पारी, गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया
- 2. Hormuz: होर्मुज़ में धरी रह गई अमेरिकी नाकाबंदी, मेथेनॉल लेकर चीनी टैंकर सुरक्षित गुजरा
- 3. KKR vs RR IPL 2026: हार की बेड़ियां तोड़ने KKR को बनाने होंगे 156 रन, राजस्थान के लिए वैभव ने खेली 46 रन की पारी, वरुण-कार्तिक ने झटके 3-3 विकेट
- 4. Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए प्राइज मनी का ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

