Breaking News
Create your Account
KKR vs RR IPL 2026 : रिंकू सिंह की मैच विनिंग पारी, कोलकाता ने राजस्थान को 4 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की
KKR vs RR IPL 2026 : कोलकाता: आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता ने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि राजस्थान को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
KKR vs RR IPL 2026 : राजस्थान की पहली पारी
ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम को यशस्वी जायसवाल (39 रन) और वैभव सूर्यवंशी (46 रन) ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 81 रनों की साझेदारी की। इसके बाद राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई। कप्तान रियान पराग 12 रन और शिमरोन हेटमायर 15 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन को 2 विकेट मिले।
KKR vs RR IPL 2026 : कोलकाता की रोमांचक जीत
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही। टिम सीफर्ट और अजिंक्य रहाणे शून्य पर आउट हो गए। कैमरन ग्रीन ने 27 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 10 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल ने 23 रनों का योगदान दिया। मैच के अंतिम चरण में रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की साझेदारी ने कोलकाता को जीत दिलाई। रिंकू सिंह ने दबाव में खेलते हुए महत्वपूर्ण रन बनाए और टीम को 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल करा दिया। इस जीत से कोलकाता नाइट राइडर्स की अंकतालिका में स्थिति मजबूत हुई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा।
Related Posts
More News:
- 1. RR vs MI IPL 2026 : 11 ओवर के मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 27 रनों से हराया, वैभव और यशस्वी की धमाकेदार बल्लेबाजी
- 2. MP Accident : जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत; एक घायल
- 3. रायपुर संभाग से 242, बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत
- 4. MP News : लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त जारी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.26 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपए
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

