Breaking News
Create your Account
Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, लगेज से सैटेलाइट फोन बरामद
Srinagar Airport: नई दिल्ली: श्रीनगर एयरपोर्ट पर रविवार को नियमित सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया, जिससे वहां कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। अधिकारियों को उनके सामान की तलाशी के दौरान एक सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत दोनों से पूछताछ शुरू की और बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया।
Srinagar Airport: हिरासत में लिए गए लोगों में से एक की पहचान मोंटाना निवासी जेफ्री स्कॉट के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बरामद सैटेलाइट फोन उनके बैग में रखा था। फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि डिवाइस का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और क्या इसके पीछे कोई अन्य कड़ी जुड़ी है।
Srinagar Airport: गौरतलब है कि भारत में बिना सरकारी अनुमति के सैटेलाइट फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के नियमों के तहत ऐसे उपकरण रखने पर सख्त कार्रवाई की जाती है, जिसमें हिरासत, गिरफ्तारी और डिवाइस जब्ती शामिल है। इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जब विदेशी नागरिक बिना अनुमति सैटेलाइट फोन के साथ पकड़े गए थे। सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों के बदले प्रभारी
- 2. CG Accident : तेज रफ्तार बाइक खड़ी टैंकर में जा घुसी, युवक की हुई मौत
- 3. Raipur City Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या
- 4. MP News : गेहूँ खरीदी 9 अप्रैल से शुरू : CM डॉ. मोहन यादव ने किसानों और स्वयंसेवी संस्थाओं से वर्चुअल संवाद में व्यवस्था सुगम बनाने का दिया निर्देश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

