Breaking News
Create your Account
Raipur City News: भाजपा की कल महिला जन आक्रोश रैली, कई मार्गों पर यातायात रहेगा बाधित, असुविधा से बचने नोट कर लें ट्रैफिक रूट
- Rohit banchhor
- 19 Apr, 2026
रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी, जहां आमसभा आयोजित की जाएगी।
Raipur City News : रायपुर। भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में सोमवार को रायपुर में आक्रोश रैली निकाल रही है। रैली में प्रदेश भर से लगभग 15 से 20 हजार महिला कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इंडोर स्टेडियम में सभा के बाद रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी, जहां आमसभा आयोजित की जाएगी।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने रैली को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित रहने की जानकारी दी है। रैली का मार्ग इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर तिराहा, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम तक रहेगा।
ये मार्ग रहेंगे प्रभावित-
इस दौरान बूढ़ेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, श्याम टॉकीज से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए सदानी चौक (सदर बाजार), महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम, कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम, बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम, कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक तथा आकाशवाणी चौक काली मंदिर से नलघर चौक तक आवागमन प्रभावित रहेगा।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और नियमित यात्रियों से अपील की है कि वे इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट होते हुए नेहरू नगर तथा कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अंबेडकर चौक मार्ग को वैकल्पिक रूप से उपयोग में लाया जा सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Saturday Horoscope: मेष, मिथुन और मकर समेत पांच राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा शनिवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. CG Weather News : मौसम में अचानक बदलाव, छत्तीसगढ़ में के कई इलाकों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना
- 3. MP News : प्यार का दर्दनाक अंत, प्रेमी जोड़े ने जंगल में दी जान, एक ही पेड़ पर लटके मिले शव
- 4. Women Reservation Bill: '2029 तक नारी वंदन कानून लागू करने पर विपक्ष ने दिया जोर', बोले प्रधानमंत्री मोदी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

