Bhooth Bangla Trailer: भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार के मजाकिया अंदाज ने मचाया धमाल; इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक
Bhooth Bangla Trailer: मुंबई: बॉलीवुड के मसाला किंग अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को लंबे समय से इंतजार था और अब रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा हुआ है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Bhooth Bangla Trailer: ट्रेलर में ‘वधुसुर’ का कहर और अक्षय का कॉमेडी अंदाज
ट्रेलर से साफ है कि फिल्म की कहानी ‘वधुसुर’ नामक भूत के कहर पर आधारित है। टैगलाइन है- “यहां न तो लोग नॉर्मल हैं… ऊपर से बंगला भी पेरानॉर्मल है।” ट्रेलर में अक्षय कुमार अपने पुराने वाले गैग्स और कॉमेडी स्टाइल के साथ नजर आ रहे हैं, जो फैंस को पेट पकड़-पकड़कर हंसाने वाला है। तीन मिनट तीन सेकंड लंबे ट्रेलर में सारे लीजेंड्री एक्टर्स एक साथ दिख रहे हैं।
Bhooth Bangla Trailer: तब्बू का सस्पेंस से भरा किरदार
ट्रेलर में तब्बू भी एक अलग और सस्पेंस भरे रोल में नजर आ रही हैं। उनका किरदार फिल्म को और रोचक बनाने वाला है। अक्षय कुमार को वापस अपने क्लासिक कॉमेडी अंदाज में देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में लेट एक्टर असरानी भी स्पेशल भूमिका में दिखाई देंगे।
Bhooth Bangla Trailer: 17 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज
फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इससे एक दिन पहले 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू रखा जाएगा। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह फिल्म हॉरर-कॉमेडी जॉनर में है और फैंस को जोरदार मनोरंजन देने का वादा कर रही है। ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस ने अक्षय कुमार की एनर्जी और फिल्म के मजेदार ट्रैक्स की खूब तारीफ की है। अब सभी की नजरें 17 अप्रैल को फिल्म के थिएट्रिकल रिलीज पर टिकी हैं।

