:

Share Market Today: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के बाद रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी में उतार चढ़ाव

newsplus21Business News, Share Market Toda, Sensex, Nifty , newsplus21Share Market Update

Share Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को सपाट शुरुआत हुई। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 137.14 अंक या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी

 Share Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। Share Market Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को सपाट शुरुआत हुई। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 137.14 अंक या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,356.40 और निफ्टी 61.65 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,291.50 पर था। अगले एक घंटे के कारोबार बाद बाजार में मामूली रिकवरी देखने को मिल रही है। सुबह 10.30 तक सेंसेक्स-निफ्टी में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।


Share Market Today: बाजार में गिरावट का नेतृत्व मेटल और रियल्टी शेयर कर रहे थे। इस कारण सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी टॉप लूजर्स थे। इसके अलावा निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी पीएसई, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी कमोडिटीज और निफ्टी ऑयल एंड गैस भी लाल निशान में थे। दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मीडिया और निफ्टी कंजप्शन हरे निशान में थे।


Share Market Today: मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी


दूसरी तरफ मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिल रही थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 303.70 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,201.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 38.40 अंक या 0.22 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,604 पर था।


Share Market Today: एशियाई बाजारों में भी तेजी


एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, हांगकांग, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल बैंकॉक लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे।


Share Market Today: इससे पहले शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार में इक्विटी में 683.20 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया था। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इक्विटी में 4,721.48 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की थी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us