Create your Account
CG Crime : जमानत के बाद घर लौटा पति, कुछ ही घंटों में पत्नी ने सिलबट्टे से ली जान, गिरफ्तार
CG Crime : दुर्ग। जिले के भिलाई से एक चौंकाने वाली घरेलू हिंसा की घटना सामने आई है, जहां लंबे समय से चल रहे विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2, दुर्गा पारा में पत्नी ने गुस्से में अपने ही पति की सिलबट्टे से हत्या कर दी।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय डोमन साहू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पत्नी हीरामणी साहू 35 वर्ष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी जो इस पूरे घटनाक्रम के बीच सहमे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 19 अप्रैल को पत्नी ने जामुल थाना में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
हालांकि, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जैसे ही वह घर लौटा, विवाद फिर भड़क उठा। बताया जा रहा है कि शिकायत की बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। गुस्से में पत्नी ने सिलबट्टे से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, मृतक अक्सर शराब के नशे में घर में झगड़ा करता था और कई बार बच्चों के साथ भी मारपीट करता था।
इस वजह से पत्नी पहले भी कई बार परेशान होकर शिकायत कर चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Bengaluru Stone Quarry Collapse: बेंगलुरु में पत्थर खदान में बड़ा हादसा, 100 फीट ऊपर से गिरे विशाल चट्टान, 9 मजदूरों की मौके पर मौत
- 2. CG Breaking : जल संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार
- 3. MP News : सिवनी को CM डॉ. मोहन यादव की सौगात, प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव में हुए शामिल; कोदो कुटकी का बोनस किया वितरण
- 4. Uttarakhand : देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मुंबई पुलिस का छापा, 11 ठग गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

