Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
UP News : सीएम योगी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं
UP News : वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में चल रही महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित से जुड़ी किसी भी परियोजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है।
UP News : पाण्डेयपुर मेडिकल कॉलेज से मजबूत होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
सीएम योगी ने पाण्डेयपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज पूर्वांचल क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती देगा। इस परियोजना के पूरा होने से वाराणसी और आसपास के जिलों के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।
UP News : पुलिस संग्रहालय बनेगा गौरव का केंद्र
पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन पुलिस संग्रहालय का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय प्रदेश की पुलिस के गौरवशाली इतिहास, परंपरा और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह पहल न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाएगी, बल्कि आम नागरिकों को भी पुलिस की विरासत से परिचित कराएगी।
UP News : सिगरा क्षेत्र में विकसित हो रहा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर
सिगरा स्टेडियम के आसपास विकसित किए जा रहे बुनियादी ढांचे की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना खेल सुविधाओं के साथ-साथ शहरी विकास को भी नई दिशा देगी। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए।
UP News : समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि वाराणसी के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनहित की सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि शहर के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा और खेल सुविधाएं समय पर मिल सकें।
Related Posts
More News:
- 1. Property Registry: एक घंटे के भीतर करानी होगी संपत्ति की रजिस्ट्री, 1 अप्रैल से यहां लागू होगा नया नियम
- 2. MP Accident : ट्रैक्टर खरीदने जा रहे थे चार लोग, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत
- 3. Lin Laishram Baby Bump : बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन लैशराम, रणदीप हुड्डा के साथ फोटोशूट ने जीता फैंस का दिल
- 4. MP News : सड़क किनारे बाइक के नीचे मिली युवक की लाश, संदिग्ध मौत से इलाके में मचा हड़कंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

