Breaking News
Create your Account
UP News : “मैं अब SIR से मुक्ति पा जाऊंगा…”: छुट्टी न मिलने से आहत BLO ने दी जान, बेटी की शादी से पहले घर में पसरा मातम
UP News : फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। चुनावी ड्यूटी में तैनात एक बीएलओ (BLO) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आगामी 8 मार्च को उनकी बेटी की शादी तय थी, लेकिन अवकाश न मिलने से वे मानसिक रूप से बेहद परेशान थे।
मृतक अखिलेश कुमार चुनाव संबंधी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगातार ड्यूटी कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि शादी की तैयारियों के बीच उन्होंने अधिकारियों से छुट्टी की मांग की, लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने एक संदेश में लिखा “परिवार की जिम्मेदारी चुनाव आयोग मेरे मरने के बाद करे। मैं अब SIR से मुक्ति पा जाऊंगा।” इस कथित संदेश के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिजन बेसुध हैं और इलाके में शोक की लहर है। शिक्षकों और कर्मचारियों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। कई कर्मचारी संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: राजेंद्र नगर में हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,7 ग्राम चिट्टा बरामद
- 2. Iran Attack On Amazon: कल दी थी चेतावनी, आज ईरान ने बहरीन में Amazon हेडक्वार्टर पर दागी मिसाइल; निशाने पर अब अमेरिकी टेक कंपनियां
- 3. Asansol Temple Vandalism: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर, शहर छावनी में तब्दील
- 4. CG News : महासमुंद में 1.56 करोड़ का गांजा बरामद, ओडिशा से मुंबई ले जाते 5 तस्कर गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

